Site icon जनता की आवाज

Bank Holiday In April 2023 | RBI List of Bank Holidays | April 2023 Bank Holidays India

Bank Holiday In April

Bank Holiday In April

दोस्तों करंट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 (Financial Year 2022-23) खत्म , 1 अप्रैल (1 April) से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कुछ बड़े बदलाव होंगे. एक बड़ी बात जो सभी को ध्यान में रखनी है वह है अप्रैल (April 2023) महीने में बैंक कितने दिन के लिए बंद रहेंगे. अगर आपका भी अप्रैल में बैंक (Bank Holidays In April 2023) से जुड़ा कोई काम है तो आप अभी से प्लान कर सकते हैं. ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों (Bank Closed) के बारे में जानना जरूरी है.

अप्रैल में पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

दोस्तों देश के ज्यादातर बैंकों के काम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नियंत्रण होता है. बैंक अवकाश रिजर्व बैंक (RBI) की सहमति के बाद तय किए जाते हैं. सरकारी और निजी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को काम नहीं होता है,,आपको बता दे की अप्रैल माह की पहली छुट्टी एक अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन के साथ शुरू होगी. चार अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी. पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी. इस दौरान एटीएम, कैश डिपॉजिट , ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पूरी तरह काम करते रहेंगे.

अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Full list of bank holidays in April 2023)

1 अप्रैल, 2023 (शनिवार): बैंक खाते की वार्षिक क्लोजिंग
2 अप्रैल, 2023 (रविवार): छुट्टी
4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती
5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
7 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार
9 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी
अप्रैल 14, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसु महोत्सव
15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस
16 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी
18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-क़द्र
अप्रैल 21, 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा
22 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
23 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी
30 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी

April में बैंकों की बंपर छुट्ट‍ियां

दोस्तों आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. न‍िगोश‍िएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है. इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं. 8 और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार हैं,,तो फटाफट से आप अपने बैंक से जुड़े काम निपटा ले क्यूंकि अगले महीने बैंक लम्बी छुट्टी पर जाने वाला है

Exit mobile version