Site icon जनता की आवाज

Delhi NCWEB Admission 2022: एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, यहां देखें नई लास्ट डेट

Delhi University NCWEB Admissions 2022

Delhi University NCWEB Admissions 2022

Delhi University NCWEB Admissions 2022 Last Date To Apply Extended: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के नॉन कॉलिजिएट वुमेंस एडमिशन बोर्ड (DU Non-Collegiate Women’s Education Board) में एकेडमिक सेशन 2022-23 में एडमिशन (DU NCWEB Admission 2022-23) लेने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ये एडमिशन स्नातक कोर्सेस के लिए हैं। अब डीयू के एनसीवेब (DU NCWEB Admissions 2022) के स्नातक कोर्सेज में महिला उम्मीदवार 10 अगस्त 2022 तक एडमिशन ले सकती हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University NCWEB Admissions 2022) ने एनसीवेब की रिक्वेस्ट पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है।

इस वजह से लिया गया फैसला –

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एनसीवेब ग्रेजुएशन एडमिशन 2022 (Delhi University NCWEB Under Graduate Admission 2022) के लिए अंतिम तारीख आगे बढ़ाने का कारण ये है। दरअसल यहां एनसीवेब के अंतर्गत आने वाली 15,200 सीटों पर दाखिले नहीं हुए हैं और इतनी सीटें खाली पड़ी हैं। इन्हीं सीटों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसलिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई गई है।

केवल दिल्ली की लड़कियां कर सकती हैं अप्लाई –

एनसीवेब के तहत होने वाले एडमिशंस के लिए केवल दिल्ली की लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। पहले इसके लिए अंतिम तारीख 25 जुलाई थी जो अब आगे बढ़ा दी गई है। इन एडमिशन से जुड़ी एक विशेष बात और है कि इनमें एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर ही होंगे। सीयूईटी परीक्षा का इससे कोई कनेक्शन नहीं हैं। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिनमें बीए और बीकॉम की पढ़ाई होती है। इनमें एडमिशन 12वीं के अंकों के आधार पर ही होगा।

DU NCWEB Admission process 2022: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in और ncweb.du.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- अपनी पसंद के कार्यक्रम के अनुसार आवेदन लिंक चुनें यानी यूजी प्रवेश पोर्टल / पीजी प्रवेश पोर्टल।

स्टेप 3- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।

स्टेप 4- अब “Registered User Login” पर रजिस्ट्रेशन ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म ओपन कर लीजिए।

Delhi NCWEB Admission 2022: एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, यहां देखें नई लास्ट डेट 2

स्टेप 5- अब आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।

स्टेप 6- मांगी गई जानकारी को भरें।

स्टेप 1- अब आवेदन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।

स्टेप 7- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

26 कॉलेज में  होंगे दाखिले

● महाराजा अग्रसेन

● विवेकानंद कॉलेज

● अंबेडकर कॉलेज

● लक्ष्मीबाई कॉलेज

● सत्यवती कॉलेज

● राजधानी कॉलेज

● श्यामा प्रसाद मुखर्जी

● कालिंदी कॉलेज

● भारती कॉलेज

● मैत्रेयी कॉलेज

● गार्गी कॉलेज

● अरबिंदो कॉलेज

● मोतीलाल नेहरू

● आर्यभट्ट कॉलेज

● रामानुजन कॉलेज

● पीजीडीएवी कॉलेज

● जानकी देवी

● भगिनी निवेदिता

● अदिति कॉलेज

● हंसराज कॉलेज

● मिरांडा हाउस

● जीजस एंड मेरी

● दीनदयाल उपाध्याय

● केशव महाविद्यालय

● गुरु गोविंद सिंह

● कॉलेज आफ वोकेशनल स्टडीज

Exit mobile version