Site icon जनता की आवाज

पूर्व राष्ट्रपति को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं,जानिये

Ram Nath Kovind

Ram Nath Kovind

Ex President Facilities: देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू रामनाथ कोविंद की जगह लेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदाई भोज दिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए आज संसद भवन में विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। रिटायर होने के बाद भी राष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

रिटायर होने के बाद भी आलीशान जिंदगी!

द्रौपदी मुर्मू को देश के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) छोड़ना होगा। राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद रामनाथ कोविंद नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इसी बंगले में कई दशकों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान रहे थे। रिटायर होने के बाद भी भारत के राष्ट्रपति एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति के पद से रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों वाला सरकारी बंगला दिया जाता है। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति एक मोटी पेंशन के भी हकदार होते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

कार्यकाल के दौरान मिलने वाली सुविधाएं

भारत के मुखिया यानि राष्ट्रपति, प्रेसीडेंट हाउस (राष्ट्रपति भवन) में रहते हैं। भारत का राष्ट्रपति भवन विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन है। भारत के राष्ट्रपति के वेतन और भत्ते भारत की संसद द्वारा तय किए जाते हैं। इसके साथ भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख प्रति माह + अन्य भत्ते जिसमें मुफ्त चिकित्सा, आवास और मुफ्त इलाज की सुविधा (पूरे जीवन) प्रदान की जाती है। हालांकि भारत सरकार राष्ट्रपति आवास, स्टाफ, भोजन, आतिथ्य जैसे अन्य खर्चों पर सालाना करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च करती है।

Exit mobile version