Site icon जनता की आवाज

Vande Bharat Express: Delhi से Dehradun तक जल्द चलेगी Vande Bharat Train

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: दोस्तों जब से वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है, तब से लोगों का सफर बेहद ही आसान और कम्फर्टेबल हो गया है। बता दें, अभी तक 14 वंदे भारत चल चुकी हैं, कुछ महीने पहले दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। ये ट्रेन दिल्ली (Delhi) से जयपुर जाने वालों को मात्र 2 से 2.5 घंटे में पहुंचा सकती है। यात्रियों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए सरकार जल्द ही 31 और रूट पर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलाने की तैयारी कर रही है।

इसी लिस्ट में आती है दिल्ली से (Dehradun) देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन, जिसे जल्द ही इस रूट पर शुरू करने की प्लानिंग हो रही है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी। चलिए आपको इस ट्रेन के बारे में, रूट और कुछ किराए की जानकारी देते हैं।

​कितने घंटे में हो जाएगा दिल्ली से देहरादून का सफर

दिल्ली से देहरादून के बीच अभी तक कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बस हां, उनके टाइम टेबल में आपको थोड़ा अंतर देखने को मिलेगा। लेकिन शायद वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों का समय काफी बचेगा। ट्रेन से जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी करीबन 315 किमी है। ट्रेन से आपको मात्र 5 घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं।

इन स्टेशनों पर बनेगा स्टॉपेज ​

फिलहाल अभी इस बात की कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है कि दिल्ली से देहरादून के लिए वंदे भारत किन स्टेशनों पर रुका करेगी। हालांकि कई खबरों के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। दिल्ली से देहरादून के लिए ये ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार इन चार स्टेशनों रुका करेगी।

​क्या रहेगा किराया और टाइमिंग ​

खबरों के अनुसार दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीवन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून ये ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।

​जल्द ही कोटा के लिए भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन ​

दोस्तों जल्द ही दिल्ली से कोटा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। यही नहीं दिल्ली से खजुराहो, अमृतसर या अन्य शहरों के बीच नई ट्रेन चलाने की प्लानिंग चल रही है। अच्छी बात तो ये है वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए पूरे देश में 9 डीपो बनाने का फैसला किया गया है, उनमें से तीन दिल्ली में बनाए जाएंगे। ये डीपो आनंद विहार, बिजवासन, शकूर बस्ती में बनेंगे।

Exit mobile version