राज्य

Bank Holiday 2022: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday 2022: दोस्तों अगर आप अगले महीने यानी सितंबर में बैंकों से जुड़ा कोई कामकाज निपटाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज हम एक काम की खबर आपके लिए लेकर आये है। जी हाँ,,दोस्तों अगर आपको बैंक के काम निपटने है तो आपको पता होना चाहिए की जिस दिन आप बैंक जा रहे है कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं है,,,क्यूंकि अकसर लोग बैंक की छुट्टी की लिस्ट देखे बिना ही घरों से निकल जाते है,,इसलिए दोस्तों हम अगले महीने यानी सितम्बर महीने की बैंकों की छुट्टी की लिस्ट लेकर आये है

ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती

दोस्तों बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। इन छुट्टियों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), ओणम Onam , नवरात्र (Navaratri)  स्थापना जैसे त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है।दोस्तों सितम्बर महीने में बैंकों की जो छुट्टी है वो लगभग 13 दिनों की है,,आइये अब हम आपको उन छुट्टियों के बारे में बताते है

September Bank Holiday 2022

  • 1 सितंबर 2022 गणेश चतुर्थी – पणजी में बैंक बंद,
  • 4 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश),
  • 6 सितंबर 2022 कर्मा पूजा – रांची में बैंक बंद,
  • 7 सितंबर 2022 पहला ओणम – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद,
    8 सितंबर 2022 थिरूओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद,
  • 9 सितंबर 2022 इंद्रजात्रा– गंगटोक में बैंक बंद,
  • 10 सितंबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
    11 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश),
  • 18 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश),
  • 21 सितंबर 2022 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
    24 सितंबर 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 25 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 सितंबर 2022 नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

दोस्तों तो अगले महीने घर से निकलने से पहले एक बार ये लिस्ट चेक ज़रूर कर लें ताकि आप बैंक जाए तो कहीं बैंक पर ताला लटका हुआ न मिले।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button