बिहारराज्य
Trending

Begusarai: इलाज के बहाने डॉक्टर को घर बुला कर जबरन कराई शादी

दोस्तों हाल ही में अतरंगी फिल्म आई थी। जिसमे दिखाया गया था की धनुष का अपहरण कर सारा आली खान से शादी करा दी गई थी। इसके ही जैसा एक मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आया है।सत्‍यम कुमार पशु का डॉक्टर है , वो घर से इलाज करने के लिए निकला और अचानक गायब हो गया। घरवालों ने काफी ढूंढा तो पता चला कि डाक्‍टर का अपहरण कर उसकी जबर्दस्‍ती शादी करा दी गई। 13 जून की दोपहर तक वे अविवाहित थे, लेकिन अब उनकी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सत्‍यम के पिता ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर अपने बेटे को लौटाने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र ग्रामीण पशु डॉक्टर हैं और वह 13 जून की दोपहर घर से निकले थे। देर तक घर नहीं लौटने पर जब खोजबीन की गई तो, तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी किए जाने की जानकारी हुई। विवाह के नीयत से पुत्र का अपहरण की शिकायत पर तेघड़ा पुलिस ने हसनपुर स्थित विजय कुमार सिंह के घर दबिश दी और लड़का, लड़की के नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके भाई राजकुमार सिंह उर्फ फोनी को हिरासत में लिया है।

गाँव वाले इसे प्यार का मामला मान रहे हैं।.ग्रामीणों की मानें तो गाय का इलाज करने के क्रम में विजय सिंह की लड़की मौसम को डॉक्टर से प्यार हो गया।.मौसम इंटर की छात्रा है और घर वालों ने उसके विवाह की पूरी तैयारी की थी।. शादी के एक दिन पहले सत्यानारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था।.ग्रामीणों को शादी किए जाने की जानकारी दी गई।.लेकिन दूल्हे के बारे में कुछ नहीं बताया गया था।.घर पर शादी का मड़वा, पंडाल और जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी।

इसी बीच लड़की पक्ष के द्वारा शादी का एक वीडियो भी वायरल किया गया।. इस वीडियो में डॉक्टर को शादी करते हुए दिखाया गया है।.इस वीडियो में सत्यम के साथ एक लड़की बैठी हुई है और पंडित मंत्र पढ़ा रहे हैं।.आस-पास लोगों की भीड़ थी और शादी की रस्में निभाई जा रही थीं।. इससे जाहिर होता है यह अपहरण का मामला नहीं है। लड़की वालों ने सुबह में सत्यम की मां के मोबाइल पर वीडियो भेजा, इसमें शादी का वीडियो था।तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस प्यार का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है। यह शादी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मोरतर गांव में हुई है।. जहां लड़की की मौसी का घर है। वहीं यह शादी कराई गई है। घर वालों ने अपहरण का आरोप लगाया है।. वहीं, लड़का और लड़की को शादी के बाद घरवालों ने वहां से हटा दिया है।.लड़का और लड़की के सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

दोस्तों ,पकड़ौआ विवाह, बिहार के लोगों के लिए यह चीज नई नहीं है, भले बाहर के लोग इसे सुनकर चौंक जाएं। लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्‍यमंत्री रहते ऐसे विवहाओ ने खूब जोर पकड़ा था।. बीते 10-15 सालों में ऐसे मामले थमे हैं,लेकिन एक दो केस तो आते ही रहते हैं। दोस्तों ऐसे विवाह दहेज से बचने के लिए किए जाते हैं।. दहेज की बाधा से बचने के लिए लड़की वाले अपनी पसंद के लड़के का अपहरण कर लेते हैं। इस बार बेगूसराय के डॉक्टर का मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले में लड़की वालों का साफ कहना है कि डाक्‍टर ने खुद अपनी मर्जी से शादी की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button