अन्य खेलक्रिकेटखेलखेल फोटोखेल विडिओदेश-विदेशबैडमिंटनराष्ट्रीयहॉकी
Trending

Commonwealth Games 2022: Birmingham में कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ आगाज

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम (Birmingham) के अलेक्जेंडर स्टेडियम (Alexander Stadium) में एक भव्य समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के आधिकारिक तौर पर उद्घाटन की घोषणा कर दी गई। इस दौरान अलेक्जेंडर स्टेडियम में मौजूद प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अलेक्जेंडर स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद रहे।

commonwealth games 2022
Commonwealth Games 2022: Birmingham में कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ आगाज 3

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 उद्घाटन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार पिछले खेलों का मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया ने परेड के दौरान सबसे पहले शिरकत की। जिसके बाद ओशिनिया क्षेत्र, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, कैरिबियन और अंत में यूरोप के देशों को मैदान पर आते देखा गया।

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु(Badminton player PV Sindhu)

ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत की ओर से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु(Badminton player PV Sindhu) और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह(Hockey team captain Manpreet Singh)को ध्वजवाहक बनाया गया। अलेक्जेंडर स्टेडियम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में पी। वी। सिंधु और मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय दल पहुंचा।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ(Pakistan women’s cricket team captain Bismah Maroof)

वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। बिस्माह मरूफ ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद क्रिकेट विश्व कप में वापसी की है।

अलेक्जेंडर स्टेडियम (Alexander Stadium)

बता दें कि बर्मिंघम (Birmingham) के अलेक्जेंडर स्टेडियम (Alexander Stadium) में राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जा रहा है। इस दौरान 215 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि 19 खेलों के 141 कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button