राज्यदिल्लीशिक्षा

Delhi School Winter Holiday : Delhi के स्कूलों में विंटर वेकेशन का हुआ ऐलान

Delhi School Winter Holiday : दोस्तों पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है। ऐसे में बच्चों के लिए रोज सुबह स्कूल जाना एक जंग से कम नहीं है।

Delhi School Winter Holiday : दोस्तों पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है। ऐसे में बच्चों के लिए रोज सुबह स्कूल जाना एक जंग से कम नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी। यानी की 8वीं तक के बच्चों की पूरी तरह से छुट्टी रहेगी लेकिन 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास चलेंगी। Delhi School Winter Holiday :

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक रहेंगे बंद

Delhi School Winter Holiday दोस्तों दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन अवकाश को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा 9वीं से 12वीं के बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए रेमेडियल क्लास आयोजित करने का भी आदेश दिया है। Delhi School Winter Holiday :

Delhi School Winter Holiday रेमेडियल क्लास के लिए दो शिफ्ट में स्कूल खुलेंगे

बता दें कि रेमेडियल क्लास को एक्सट्रा क्लास भी कहा जाता है और इसमें बच्चों के रिवीजन पर जोर दिया जाता है। शिक्षा निदेशालय के इस सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी अदेशित किया गया है। इसके अनुसार रेमेडियल क्लास के लिए दो शिफ्ट में स्कूल खुलेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से 5:50 तक चलेगी। Delhi School Winter Holiday

लखनऊ में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे

वही इस बीच, अत्यधिक ठंडे मौसम और घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. गाजियाबाद, लखनऊ के जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं. लखनऊ में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे और 31 दिसंबर तक दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. Delhi School Winter Holiday

विद्यालयों को सुबह 9 बजे से शुरू करने का निर्देश दिया

इसी तरह, गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, मदरसा शिक्षा बोर्डों, संस्कृत विद्यालयों और कक्षा 1 से 12वीं के लिए परिषदीय विद्यालयों को सुबह 9 बजे से शुरू करने का निर्देश दिया है. बढ़ते ठंढ की वजह से कम विजिबिलटी के कारण कई दुर्घटनाओं की रिपोर्ट के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना

वही आपको बता दे की दिल्ली के सफदरजंग में आज वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है,, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में गंगा के मैदानी और उत्तर-भारतीय क्षेत्र में कोहरा छाना आम समस्या है और करीब 60 प्रतिशत दिन में कोहरा छाया रहता है। Delhi School Winter Holiday

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button