राज्यहरियाणा
Trending

Ram Rahim: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

Ram Rahim News: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार राज्यह सरकार की तरफ एक माह का पैरोल दिया गया है। पैरोल के दौरान राम रहीम अपने बागपत वाले आश्रम में रहेगा। बता दें कि राम रहिम साध्वी यौन शोषण व दो हत्याओं के मामले में सजा काट रहा है।

दोस्तों डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है। राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है। जी हाँ दोस्तों सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गया है। बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

दोस्तों इससे पहले इसी साल 7 फरवरी को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था। पिछले साल भी डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी।

यहाँ तक की दोस्तों फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल मंजूर की थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था। सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी की रिपोर्ट को बनाया था। सरकार ने कहा था कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है।

दोस्तों राम रहीम ने सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है,,राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 मामले में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

25 अगस्त, 2017 को राम रहीम को सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हिंसा हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 260 से अधिक घायल हो गए थे। राम रहीम को अपने अनुयायियों के वोटों को प्रभावित करने की उसकी क्षमता के कारण लगभग दो दशकों तक पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों द्वारा संरक्षण दिया गया था।

यहां तक की 2014 के लोकसभा चुनावों और उसके बाद के हरियाणा विधानसभा चुनावों में, पंजाब के प्रमुख संप्रदाय के साथ डेरा सच्चा सौदा ने लोगों से बीजेपी को वोट देने के लिए एक सार्वजनिक अपील भी जारी की थी।अब हरियाणा में 19 तारीख को 46 शहरों में निकाय चुनाव होने जा रहे है और राम रहीम को फिर से पेरोल मिल गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button