राज्यदिल्लीशिक्षा
Trending

DU New Academic Session 2022: कब लांच होगा एडमिशन पोटर्ल? जानिए

DU New Academic Session 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) द्वारा फर्स्ट ईयर अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही नए एकेडमिक सेशन (DU UG First Year New Session 2022) की शुरुआत होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 20 अक्टूबर 2022 के आसपास शुरू हो सकता है। यही नहीं डीयू इसके पहले कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल यानी कॉमन सीट आवंटन प्रणाली पोर्टल (DU CSAS Portal) भी लांच करेगा।

DU New Academic Session 2022

अधिकारी ने कहा, ‘हम 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच CUET-UG के रिजल्ट की उम्मीद कर रहे हैं। हम उससे कुछ दिन पहले अपना पोर्टल लॉन्च करना चाहते हैं। इस बात की संभावना है कि हम ऐसा शुक्रवार को भी कर सकते हैं। ’
अधिकारी ने आगे कहा, ‘हमें इस बार एडमिशन को पूरा करने के लिए समय चाहिए, क्योंकि कई सब्जेक्ट्स का कॉम्बिनेशन हैं। हम 20 अक्टूबर तक नया सेशन शुरू करने की सोच रहे हैं। ’ ये पहली बार है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट करवाए जा रहे हैं। हर साल डीयू में एडमिशन के दौरान आसमान छूने वाले कटऑफ देखने को मिलते थे। दरअसल, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने मार्च में ऐलान किया था कि सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को सीयूईटी एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।

DU CSAS Portal लांच होगा

पोर्टल जल्दी लांच करने के पीछे आइडिया ये है कि सीयूईटी यूजी नतीजे (CUET UG Results 2022) घोषित होने के पहले कॉमन एडमिशन पोर्टल लांच कर दिया जाए। सीयूईटी रिजल्ट संभवत: 10 से 15 सितंबर 2022 के बीच घोषित किए जा सकते हैं।

DU UG First Year New Session 2022 (CUET-UG )

बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब डीयू में एडमिशन हाई कटऑफ के बजाय कॉमन एडमिशन टेस्ट के आधार पर हो रहा है। मार्च में यूजीसी ने घोषणा की थी कि इस बार से सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए एक कॉमन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और सभी के लिए ये नियम मानना अनिवार्य होगा।

delhi university
दिल्ली यूनिवर्सिटी

तीन चरणों में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

डीयू और संबंद्ध कॉलेजों में यूजी फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल, एडमिशन प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होगा। सबसे पहले कैंडिडेट्स को पोर्टल लांच होने और लिंक उपलब्ध होने पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद उन्हें वन टाइम नॉन-रिफंडेबल फीस भरनी होगी।

दूसरे चरण में ये होगा

सेकेंड फेज तब शुरू होगा जब सीयूईटी नतीजे घोषित हो जाएंगे। अगर उम्मीदवार अपने चुने हुए कार्यक्रम के लिए पात्र है, तो उस प्रोग्राम और कॉलेज में एडमिशन उन्हें मिल जाएगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों से वरीयता क्रम को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन चुनने का आग्रह किया है। एक बार सबमिट करने के बाद, वरीयताओं में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

आखिरी चरण में मिलेगा कॉलेज

तीसरे और अंतिम फेज में सीट एलॉट की जाएंगी। यह काम मल्टीपल राउंड्स में होगा। जब मेरिट सूची घोषित की जाएगी, तो उम्मीदवार को सामान्य प्रवेश पोर्टल पर सीट और कॉलेज आवंटन की जांच करनी होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button