राज्यराजनीतिहरियाणा

Ram Rahim News : गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल पर उठे सवाल

Ram Rahim News : दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम एक बार फिर से परोल पर बाहर आ गया है।

Ram Rahim News : दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम एक बार फिर से परोल पर बाहर आ गया है। परोल से बाहर आने के बाद वो बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रुका हुआ है। आश्रम पहुंचने के बाद उसने तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाया। राम रहीम का ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसके कई अनुयायी भी शामिल हुए। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने ऑनलाइन सत्संग भी किया। राम रहीम ने 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए परोल की अर्जी लगाई थी। जिसके लिए मंजूरी दे दी गई थी। राम रहीम इससे पहले भी 40 दिन परी परोल पर बाहर आया था।

बीजेपी के नेताओं ने लगाई हाजिरी


राम रहीम के जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी नेताओं का उसके दरबार में हाजिरी लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी कृष्ण बेदी और सांसद कृष्ण पंवार राम रहीम के सत्संग में सिरसा पहुंचे। बीजेपी के नेता गोपाल कांडा ने भी राम रहीम के दरबार में हाजिरी लगाई। Ram Rahim News

स्वाति मालिवाल ने पूछा- रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के?


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने राम रहीम को परोल देने पर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं। Ram Rahim News उन्होंने राम रहीम का एक विडियो शेयर कर ट्वीट किया है कि फिर से रेपिस्ट और खूनी पाखंडी राम रहीम का तमाशा शुरू। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के ओएसडी और राज्यसभा सांसद ने फ़र्ज़ी बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। Ram Rahim News खट्टर साहब सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा कि आपका इसमें कोई लेना देना नहीं। खुलके अपना स्टैंड बताओ- रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के?

राम रहीम को कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा


पंचकूला की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था। Ram Rahim News गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से रेप के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है।

पैरोल के जश्न तलवार में तलवार से काटा केक


पैरोल मिलने और जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम जश्न में डूब गया है. वायरल वीडियो में राम रहीम को तलवार से केक (Cake) काटकर जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. राम रहीम के जश्न में उसके कई अनुयायी भी शामिल हुए हैं. Ram Rahim News मालूम हो कि पैरोल पर आने के बाद किसी भी सजायाफ्ता कैदी का हथियार अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित है. इसके बावजूद भी राम रहीम द्वारा तलवार से केक काटा गया है. Ram Rahim News

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अर्जी लगाई थी. Ram Rahim News साथ ही 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई थी. इससे पहले भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी. हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले भी राम रहीम को पैरोल दी गई थी. Ram Rahim News

हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम

राम रहीम 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा की सुनारिया जेल से शनिवार को बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंचा था। Ram Rahim News आधा आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ सुरक्षा घेरे में गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस बरनावा आश्रम पहुंची थी। हर बार की तरह इस बार भी हनीप्रीत उसके साथ आई है।

आश्रम के गेट पर कड़ा पहरा

राम रहीम के आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। बताया गया कि साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। Ram Rahim News

बीते साल अक्टूबर में भी मिली थी पैरोल

गौरतलब है कि राम रहीम हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अक्टूबर 2022 में भी 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था। डेरा प्रमुख को 17 जून को भी एक महीने की पैरोल मिली थी। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, Ram Rahim News जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह का फरलो दिया गया था।

20 साल की हुई है सजा

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी। Ram Rahim News रहीम को 17 जून को एक महीने की पैरोल मिली थी। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह का फरलो दिया गया था। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद है, Ram Rahim News जहां वह सिरसा में अपने आश्रम की दो शिष्याओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है।

आइये पढ़ते हैं राम रहीम से जुड़े 5 बड़े विवाद…

साध्वी से रेप का मामला

राम रहीम पर साध्वी के साथ रेप का आरोप लगा था. ये आरोप साल 2002 में एक खत के जरिए लगाया गया था. उस दौरान हाई कोर्ट ने मामले को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. सीबीआई द्वारा जांच में आरोपों को सही पाया गया. Ram Rahim News

पत्रकार की हत्या

राम रहीम एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी सजा काट रहे हैं. दरअसल, पत्रकार ने साध्वी बलात्कार मामले को अपने अखबार में छापा था Ram Rahim News जिसके बाद नवंबर 2002 में उसकी गोली मारकर हत्या करा दी गई. Ram Rahim News साल 2006 में इस मामले को सीबीआई के हाथ सौंपा गया था. एजेंसी के वकील एचपी एस वर्मा ने सीबीआई कोर्ट के बाहर कहा था, “गुरमीत राम रहीम सिंह और उनके पूर्व प्रबंधक कृष्ण लाल को आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के साथ धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया गया.

रंजीत सिंह की हत्या

मई 2002 में राम रहीम का “साध्वियों का यौन शोषण” का आरोप लगाने वाले गुमनाम चिट्ठी के बाद इस शख्स को खोजने के लिए अपने लोगों को लगाया था. डेरा की प्रभावशाली 10 लोगों की टीम ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की जुलाई 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी थी. रंजीत सिंह का चिट्ठी के पीछे भूमिका मिली थी. Ram Rahim News

गुरु गोबिंद सिंह की नकल…

एक समारोह के दौरान राम रहीम ने कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल कर के सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था. जिसके बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ था. 20 मई, 2007 को राजिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. Ram Rahim News

साधुओं को नपंसुक

राम रहीम पर 400 साधुओं को नपंसुक बनाने का भी मामला दर्ज है. साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे.

स्वच्छता अभियान से जुड़ा दुष्कर्मी गुरमीत राम रहीम

पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोमवार को हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में कई स्थानों पर अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक बड़े स्वच्छता अभियान का डिजिटल उद्घाटन किया. Ram Rahim News इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी देखी गई, जिनमें राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल थे. अभियान के डिजिटल उद्घाटन में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने भी डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती पर अग्रिम बधाई दी. पूर्व प्रमुख सिंह की जयंती 25 जनवरी को पड़ती है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पैरोल पर उठ रहे सवाल

अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे सिरसा मुख्यालय वाले डेरा प्रमुख 40 दिन की परोल मिलने के बाद शनिवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए और उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंचे. इधर बार-बार मिल रहे पैरोल पर बवाल शुरू हो गया है. विपक्षी दल ने इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. यही नहीं सिख समूह ने भी इसपर सवाल खड़ा किया है.

राम रहीम को दी गई है 40 दिन की पैरोल


हम आपको बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम अपनी सजा काट रहे हैं. मगर 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने पैरोल की अर्जी दाखिल की थी. जिसे मंजूर किया गया और गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई है. पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बनवारा आश्रम में रहेंगे. Ram Rahim News बागपत के बनवारा आश्रम पहुंचते ही गुरमीत राम रहीम ने अनुयायियों के लिए एक वीडियो भी जारी किया था. Ram Rahim News जिसमें उन्होंने कहा था कि वे यूपी पहुंच चुके हैं. इस बार हमें आपकी सेवा का मौका मिल रहा है. आप अपने अपने घरों में रहिए वहीं से दर्शन कीजिए. मुझे बहुत खुशी है कि शाह सतनाम महाराज जी के अवतार दिवस पर श्रद्धालुओं से मिलने का मौका मिल रहा है. संगत ने शहर के मेन चौक, चौराहों, गलियों में सफाई की. जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर को भी देखते ही देखते पूरी तरह से साफ कर दिया. हालांकि झज्जर में डेरा सच्चा सौदा के इस महा सफाई अभियान में बीजेपी नेता और नगर परिषद के चेयरमैन भी संगत के साथ नजर आए.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button