चर्चा मेमनोरंजनराज्य
Trending

Salman Khan Gets Threat Letter : सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। जिसके बाद से उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला था। ये लेटर सलमान के पिता सलीम खान को मिला था जब वह जॉगिंग करने के लिए गए थे। लेटर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था और जांच शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान को ये लेटर भेजा गया है। सलीम खान सुबह जब जोगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक लेटर उन्हें मिला.धमकी भरे लेटर में लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।’

वही इस मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है,,आपको बता दें यह पहली बार नहीं है कि सलमान खान को धमकी दी गई है। इस से पहले भी उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई धमकी दे चुका है। यह वहीं शख्स है जिसकी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को मारने का काम किया था।

लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि ‘सलमान खान को मारेंगे, इसी जोधपुर में मारेंगे। जब करेंगे तब पता चल जाएगा इनके। अभी तो मैने कुछ नहीं किया है, लेकिन बिना मतलब के घसीटा जा रहा है मुझे इस मामले में.’ इस वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई के साथ संपता नेहरा भी था। संपता ने सलमान खान के अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। लेकिन वारदात से पहले उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ऐसा माना जाता है कि जिस दिन सलमान खान पर काले हिरण मारने का आरोप लगा, उसी दिन से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के पीछे पड़ गया था। जिसके बाद 2018 में उसने सलमान को धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई जिस समाज से ताल्लुक रखता है और इस समाज में काले हिरण को पवित्र माना जाता है और उसकी पूजा होती है। इसलिए माना जाता है कि वह सलमान खान से खफा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेड्डी की शूटिंग के दौरान सलमान को मारने का प्लान था लेकिन वह फेल रहा।

सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है।

बता दें सलमान खान हाल ही में आइफा 2022 इवेंट से मुंबई वापस आए हैं। ये इवेंट अबु धाबी में आयोजित हुआ था। सलमान ने आइफा 2022 को होस्ट किया है। उनके इवेंट होस्ट करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button