राज्यचर्चा मेराजनीति

ED -CBI के ज़रिये हफ्ता वसूल रहे मोदी – शाह ? Congress ने लगाया आरोप

ED -CBI: दोस्तों जब सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टरोल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए रोक दिया था तो पीएम मोदी ने भी सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए मजाक उड़ाया था कहा था की जमाना इतना बदल गया अगर आज के युग में सुदामा श्रीकृष्ण को एक पोटली में चावल देते विडिओ निकल आती सुप्रीम कोर्ट में pi हो जाति और judgement आता भगवान श्रीकृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे है लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाईट पर इलेक्टरोल बॉन्ड की जानकारी आते ही विपक्षी दल ने मोदी सरकार की पोल खो दी है

कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज दावा किया है। ,,कांग्रेस ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में जिन 30 कंपनियों के पीछे ED, CBI, IT को लगाया गया उन्होंने BJP को 335 करोड़ का चंदा दिया है। कांग्रेस के मुताबिक ये चुनाव आयोग के वेबसाइट पर इसका डाटा उपलब्ध है।

मोदी सरकार कांग्रेस को अपंग बना रही

जयराम रमेश ने कहा कि BJP और मोदी सरकार कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रही है। मोदी सरकार हमारे सारे खाते बंद कर रही है। यह प्रतिशोध की राजनीति है। मोदी सरकार के द्वारा जो अभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है यह खाता बंदी है। कांग्रेस के सभी खातों को बंद करने की कोशिश की जा रही है। इससे हम डरते नहीं हैं। इस लड़ाई को हम इनकम टैक्स ट्रीबूनल में लड़ रहे हैं। अगर हमें जरूरत पड़ी तो हम अदालत में भी जाएंगे।

AICC मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कहा कि कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो 2018 के पहले कभी बीजेपी को चंदा नहीं दी थीं। 2018 के बाद इन कंपनियों ने चंदा देना शुरू किया। कुछ ऐसी कंपनिया हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है वह कांग्रेस पार्टी को चंदा दिया करते थे पहले। वो अब कांग्रेस पार्टी को चंदा देना बंद कर दिया है। ,,साल 2018-2023 के बीच करीब 30 निजी कंपनियों के खिलाफ एजेंसियों ने एक्शन लिया। फिर इन्हीं कंपनियों से पिछले चार साल में BJP को 335 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। ये हफ्ता वसूली है।

जयराम रमेश ने आगे कहा, ‘एक तरफ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति हो रही है वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनियों के खिलाफ ED, CBI, IT का दुरुपयोग किया जा रहा है ताकि उनसे हफ्ता वसूली हो सके। यह लोकतंत्र के खिलाफ है लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सत्ता पाने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं।

कांग्रेस के मोदी सरकार से तीन सवाल

कांग्रेस के मोदी सरकार से तीन सवाल है – 1. जिस तरह मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र प्रकाशित किया था, क्या उसी तरह ‘हफ्ता वसूली’ पर श्वेतपत्र प्रकाशित करेंगे? 2. BJP सरकार कहती है कि उनकी फंडिंग में पारदर्शिता है, तो क्या चुनाव आयोग ने न्यूज पोर्टल से जो जानकारी ली है, आप उसका खण्डन करेंगे? 3. अगर आपकी नीयत साफ है तो क्या आप सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच स्वीकार करेंगे?

अब राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा की क्या आपको प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, बेल और बिजनेस लो’ योजना के बारे में पता है? देश में प्रधानमंत्री ‘वसूली भाई’ की तरह ED, IT और CBI का दुरुपयोग कर ‘चंदे का धंधा’ कर रहे हैं। चंदे का धंधा इतनी बेशर्मी से चल रहा है कि MP की एक डिस्टिलरी के मालिकों ने बेल मिलते ही भाजपा को चंदा दिया।,,मित्र की कंपनी को बेईमानी से फायदा और बाकियों के लिए अलग कायदा? मोदी राज में भाजपा को दिया ‘अवैध चंदा’ और ‘Electoral Bond’ ही ‘Ease Of Doing Business’ की गारंटी है। खैर आपकी काँग्रेस द्वारा लगाय आरोप पर क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button