राज्यदिल्ली

Delhi में यहां पर मिल रहे हैं Free Plants, जानिए कैसे बुक करे | dillifreetree.eforest.delhi.gov.in

Delhi News : दोस्तों पर्यावरण व वन मंत्री गोपाल राय ने,, रविवार को IARI पूसा से वन महोत्सव की शुरुआत की। वन महोत्सव में ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई। इस पोर्टल पर लोग मुफ्त पौधे की बुकिंग कर सकेंगे। इस साल लगभग 6 लाख से ज़्यादा निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। इस महोत्सव का समापन 20 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में किया जाएगा| पूरे सात हफ्तों तक चलने वाले ,,इस महोत्सव को दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा।

7 हफ्ते तक चलेगा समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से की गई। इसके बाद गोपाल राय ने बताया कि ,,राजधानी में किस तरह प्रदूषण कम हो रहा है। पिछले आठ सालो में राजधानी के प्रदूषण स्तर में करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली सरकार 9 जुलाई से 20 अगस्त तक हर संडे अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पौधा वितरण के ज़रिए ,,वन महोत्सव मनाएगी। अगला वन महोत्सव कार्यक्रम 16 जुलाई को,, उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के ,,गढ़ी मांडू में मनाया जाएगा।

इस बार 6 लाख पौधे निशुक्ल बांटे जाएंगे

बता दे की दिल्ली सरकार के दूसरे कार्यकाल तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए है। दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए दो करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा है। इस साल 52 लाख पौधे लगाकर ,,सरकार अपने इस कार्यकाल के चौथे साल में ही लगभग 1 करोड़ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेगी। इस लक्ष्य को सभी 21 संबंधित विभागों की,, हरित एजेंसियां मिलकर पूरा करेंगी।

पोर्टल से मुफ्त पौधों बुक करवाएं

राजधानी की 14 सरकारी नर्सरियों में निशुल्क पौधे बांटे जाएंगे। इनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले औषधीय पौधे भी शामिल रहेंगे| जिनमें आमला, कढ़ी पत्ता, घृत्त कुमारी, गिलोय, नीम, अजवाइन, तुलसी, बेल पत्र जैसे पौधे प्रमुख हैं| पौधा वितरण को लेकर http://dillifreetree.eforest.delhi.gov.in/ नामक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई है।.. इस पोर्टल पर लोग घर बैठे अपने पसंदीदा पौधे की जानकारी लेकर उसे बुक करवा सकेंगे। इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आवेदक को बुक किए गए पौधे ,,के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता होगी। इसके जरिए विभाग वितरित की गई पौध के रियल टाइम डेटा की जानकारी रख सकेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button