धर्मराज्य

Diwali Ki Taiyari: कैसे करें दिवाली की तैयारी?

Diwali Ki Taiyari: दोस्तों प्रकाश पर्व दिवाली में अब अधिक समय नहीं बचा है। बतादे की इस साल 24 अक्तूबर 2022 को दिवाली है, हालांकि दिवाली की रौनक बाजारों में अभी से दिखने लगी है।

Diwali Ki Taiyari: दोस्तों प्रकाश पर्व दिवाली में अब अधिक समय नहीं बचा है। बतादे की इस साल 24 अक्तूबर 2022 को दिवाली है, हालांकि दिवाली की रौनक बाजारों में अभी से दिखने लगी है। लोग दीपावली के पर्व को उत्साह से मनाने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। Diwali Ki Taiyari दोस्तों आपको बतादे की दिवाली पांच अलग अलग पर्वों का त्योहार है। दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसमें भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन बर्तन और सोने-चांदी का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। Diwali Ki Taiyari

दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होती है, जिसे छोटी दिवाली कहते हैं। छोटी दिवाली में घर की साफ सफाई की जाती है। फिर दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना और दीपोत्सव होता है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाते हैं। ये दोनों पर्व भी धार्मिक आधार पर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन पांच पर्वों के दीपोत्सव के लिए बहुत सारी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए। दोस्तों अगर अभी तक आपने दिवाली की तैयारी शुरू नहीं की है, तो यहां आपको धनतेरस से लेकर भाई दूज मनाने के लिए तैयारियों की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए देखते रहिये हमारी ये खास वीडियो

Diwali Ki Taiyari ऐसे बनाये खाने का प्लान

धनतेरस, छोटी दिवाली व दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज में क्या पकवान बनाने हैं। चार दिन का लंच प्लान पहले से तय कर लें। Diwali Ki Taiyari दीवाली के लिए आप कुछ मीठे और नमकीन पकवान पहले से बना कर रख सकते हैं जो दो हफ्तों तक ख़राब नहीं होते हैं. और कुछ मिठाई नमकीन आप ताजे तुरंत बना सकते हैं. इसी के साथ दीवाली के दिन के खाने के लिए भी आप कुछ विशेष चीजें बना सकते हैं जैसे पनीर, दम आलू इत्यादि. हमारे घर पर दीवाली के दिन बिना प्याज लहसुन का वैष्णव खाना बनता है

कैसे करे रसोई के सामान की खरीदारी

Diwali Ki Taiyari रसोई के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की लिस्ट बनाकर पहले ही सारा सामान मंगवा लें। सब्जियां और फल त्योहार के एक दो दिन पहले ही खरीदें, लेकिन बाकि के सभी मसाले, तेल, आटा और चावल आदि की व्यवस्था पहले से कर लें। घर के किचन में कई तरह की चीजों की जरूरत होती है। लेकिन, यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या रखना चाहते हैं।

कैसे करे कपड़ों की खरीदारी

दोस्तों आपको बतादे की त्योहार में अक्सर लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में पहले से ही परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी कर लें। बजट के मुताबिक जो भी कपड़े और अन्य जरूरी शॉपिंग करनी है,तो पहले से करें।

कैसे करे साफ सफाई

दोस्तों रोजाना घर पर झाड़ू पोछा करने के बाद भी घर में गंदगी रह जाती है। दीवारों के कोनों, अलमारी, रसोई आदि की सही से साफ सफाई पहले से कर लें। जो सामान काम का न हो, उसे घर से निकाल दें। कबाड़ या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक करा लें या बेंच दें। पुराने कपड़ो या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो जरूरतमंद को दे दें।

दोस्तों वही आपको बतादे की दिवाली के बाद भाई दूज का पर्व है। अगर आप अपने भाई या बहन को इस मौके पर तोहफा देने वाले हैं तो पहले से ही भाई दूज का गिफ्ट खरीद लें। त्योहार से एक दिन पहले गिफ्ट खरीदने के लिए न जाएं। दोस्तों बतादे की दीपावली के मौके पर घरों में लाइट से सजावट की जाती है। अगर आपके पास पहले से लाइट्स हैं तो उन्हें जांच लें कि वह सही से काम कर रही हैं या नहीं।

Diwali Ki Taiyari धनतेरस की तैयारी

इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर को है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए तैयारियों की लिस्ट में सबसे पहले शॉपिंग लिस्ट को शामिल करें। धनतेरस में आपको क्या क्या खरीदना है, उसकी पूरी सूची बना लें। इसमें भगवान की प्रतिमा,पूजा सामग्री, बर्तन और सोने-चांदी का सामान शामिल कर सकते हैं। Diwali Ki Taiyari
शाम में दीए जलाए जाते हैं इसलिए घर को सजाने के लिए लाइट्स और दीपों की व्यवस्था कर लें।
आपको बतादे की इस साल छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाई जा रही है। इसलिए घर की सजावट, लाइटिंग आदि सुबह ही कर लें। रंगोली बना लें और घर को सजा लें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button