पंजाबराज्य
Trending

Bhagwant Mann Wife: कौन हैं पंजाब CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी

Bhagwant Mann Wife Gurpreet Kaur Photos: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे गुरुवार यानी कल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत के साथ शादी कर रहे हैं। पंजाब के सीएम की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करने पहुंचेंगे

कौन हैं भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां?

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं। पंजाब के सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर पहले से एक दूसरे को जानते थे। बता दे कि मान की शादी की सारी तैयारी आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है।

भगवंत मान की ये दूसरी शादी
बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। उनका 6 साल पहले हुआ तालाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके दोनो बच्चे भी आए थे। बता दें की सीएम भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए। मां की इच्छा पूरी करने के लिए मान ने फिर से शादी करने का फैसला किया। भगवंत मान के लिए लड़की भी उनकी मां और बहन ने ही चुनी है।

परिवार के लोग ही शादी में होंगे शामिल
भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। एक छोटे से प्राइवट समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इस फंक्शन में सिर्फ़ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल वर-वधू को आशीर्वाद देने आएंगे।

भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम हैं

गौरतलब है कि पंजाब के सीएम की कुर्सी पर काबिज होने से पहले भगवंत मान, राज्य की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने। इसी साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ा। राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने। 48 वर्षीय भगवंत मान , पंजाब के 17वें सीएम हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button