राज्यचर्चा मेराजनीति

Congress Rahul Gandhi: मणिपुर से शुरुआत… राहुल की दूसरी Bharat Nyay Yatra का ऐलान

Congress Rahul Gandhi: दोस्तों नया साल आने वाला है और नए साल में ही लोकसभा चुनाव है चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टीयां (Rahul Gandhi) अपनी तैयारियों में जुट गयी है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है वोट को साधने में लग गयी है. चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लगी कांग्रेस ने हाल ही में क्राउडफंडिंग की शुरुआत की थी। अब पार्टी “भारत न्याय यात्रा” की तैयारी में है। जी हाँ अब भारत जोड़ों यात्रा के बाद काँग्रेस निकालेगी भारत न्याय यात्रा

राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं।, आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी आलाकमान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी शिरकत करेंगे।

14 जनवरी से Rahul Gandhi की ‘भारत न्याय यात्रा’

पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही जनसंपर्क की नई कवायद कर रहे हैं। पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू होने वाली यात्रा 20 मार्च को खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।

दोस्तों इससे पहले कई प्रदेशों से गुजरी भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के पास बड़ा अनुभव है। भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी।, मुंबई में 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा।

14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बीते 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का फैसला लिया गया।, समिति ने स्वीकार किया कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक जाने वाली इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से ही करनी चाहिए। राहुल गांधी भी समिति में बनी आम सहमति पर राजी हो गए।

65 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल और अन्य कांग्रेस नेता 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के विपरीत इस बार बस से 6,200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के मुताबिक बस यात्रा के दौरान आम लोगों को बड़ी संख्या में राहुल से मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे सफर के दौरान समय-समय पर थोड़ी दूरी तक पदयात्रा की योजना भी बनाई गई है।

भारत न्याय यात्रा क्यों रखा गया नाम?

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ था। सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा बेहद चर्चित रही थी। सफलता से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल से एक और यात्रा शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे।

दोस्तों मणिपुर से यात्रा की शुरुआत को कांग्रेस का सियासी निशाना भी माना जा रहा है। बता दें कि, इसी साल मई महीने में हिंसक घटनाओं और जातीय टकराव के कारण मणिपुर लगातार सुर्खियों में रहा था। सायद इसी वजह से काँग्रेस ने यात्रा मणिपुर से शुरू करेगी अब भारत न्याय यात्रा काँग्रेस के लिए कितनी फलदाई होगी ये तो वक्त ही बताएगा आपकी इस पर क्या राय है कमेन्ट कर जरूर बताएँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button