खेल
Trending

Commonwealth Games 2022: विजय कुमार यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

इंग्लैंड (England) के बर्मिंघम (Birmingham) में इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का आयोजना हो रहा है। इसमें अब तक भारत ने तीन स्वर्ण पदक (Gold Medal) समेत कुछ नौ पदक जीते हैं। इस खेल में सोमवार का दिन भारतीय खेमे के लिए काफी अच्छा रहा है। भारत की सुशीला देवी (Sushila Devi) ने जूडो (Judo), हरजिंदर कौर और विजय यादव (Vijay Kumar Yadav) ने कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने वाले विजय यादव यूपी के वाराणसी (Varanasi) हैं। वहीं इनके पदक जीतने पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी बधाई दी है।

वाराणसी के विजय यादवल ने बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जुड़ो में कांस्य पदक जीता है। विजय यादव वाराणसी के हरहुआ के रहने वाले हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे विजय कुमार यादव के गांव सुलेमानपुर में उत्साह का माहौल है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “विजय कुमार यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया है। उनकी सफलता भारत में खेलों के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। वह आने वाले समय में हर दिन नई ऊंचाई को छूते रहें। “

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में लिखा, “आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की जूडो प्रतिस्पर्धा में सुशीला देवी ने रजत और विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। आप दोनों को हृदयतल से बधाई। आप लोग नित नवीन सफलताओं को अर्जित करें, ऐसी मंगलकामना है। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो। जय हिंद। “

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की में जूडो में रजत पदक जीतने के लिए विजय कुमार यादव को हार्दिक बधाई। आपने अपने इस शानदार उपलब्धि से हम सभी भारतवासियों को गौरवान्वित किया है।

58 सेकंड के मे जीत हासिल की

विजय कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और 58 सेकंड के भीतर ही जीत दर्ज कर ली। पुरुषों के 60 किलो रेपेशाज में यादव ने स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी । यादव को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी थी।

वहीं, जसलीन सिंह सैनी पुरुषों के 66 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के फिनले एलेन से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेलेंगे। सैनी सुबह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच गए थे लेकिन ढाई मिनट से भी कम चले मैच में एलेन ने ‘इप्पोन’ करके अंक जुटाये जिससे सैनी को पराजय का सामना करना पड़ा।

सैनी के पास अभी भी पदक जीतने का मौका है जो कांस्य पदक के प्लेआफ में आस्ट्रेलिया के नाथन काज से खेलेंगे। सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 57 किलो रेपेशाज में दक्षिण अफ्रीका की डोन्ने ब्रेटेनबाश को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली।

गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशीला और विजय को CWG 2022 में मेडल जीतने पर बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, सुशीला देवी को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व करने का समय है। भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशीला देवी और विजय कुमार यादव को पदक जीतने पर बधाई दी। ठाकुर ने लिखा, मैंने इस पर गौर किया है कि हमने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सुशीला ने रजत और विजय ने कांस्य जीता। यह विजय का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। मैं दोनों को बधाई देता हूं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button