राज्यराष्ट्रीय
Trending

बंगाल के दुर्गापुर में विमान हादसा : 40 यात्री घायल

मुंबई(Mumbai) से पश्चिम बंगाल(W.Bengal) के दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट बोइंग(Spicejet boing) B737 विमान तूफान में फंस गया। इस वजह से इसमें सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पायलट की सूझबूझ की वजह से विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
बता दे की विमान दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट(Nazrul Islam airport) पर लैंडिंग कर रहा था, तभी ये काल बैसाखी तूफान में फंस गया। जिसके बाद फ्लाइट के डगमगाने से केबिन में रखा सामान गिरने लगा और इससे 40 के करीब यात्री घायल हो गए। पायलट ने खतरे को भांपते ही सीट बेल्ट का साइन ऑन कर दिया था। इसके बाद भी फूड ट्रॉली(Food trolli) से टकराने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाइट के लैंड करते ही घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता(spokesperson) ने भी इस हादसे पर अफसोस जाहिर करते हुए, घायलों की हर संभव मदद की बात कही है।
आपको बता दे की इस घटना में कुछ यात्रियों को सिर पर भी चोटे आई है. चोट इतनी गंभीर थी की टांके भी लगाएं गए है वही एक यात्री ने रीढ़ की हड्डी में भी छोट की तकलीफ बताई. अप्रैल और मई में पूर्वी भारत में बादलों की गर्जना के साथ, बिजली गिरना और तेज हवा चलना आम मौसमी घटना है। इसे काल बैसाखी या नार्वेस्टर(Norester) कहते हैं। काल बैसाखी का असर झारखंड, बिहार, प.बंगाल और ओडिशा में दिखता है। इस खबर को देखते के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button