दिल्लीराज्य
Trending

Delhi IGI Airport: कुर्तों के बटन में छुपाई गई 13 करोड़ की कोकीन बरामद

शक होने पर जब कस्टम विभाग की टीम ने उसका लगेज चेक किया तो उसमें 11 कुर्ते मिले, कुर्तों में सामान्य से ज्यादा बटन लगे हुए थे, जैसे ही टीम ने बटनों को तोड़ा तो उनमें कोकीन भरी मिली।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने ड्रग तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 13 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की कोकीन बरामद की है।एक लाइबेरियाई महिला यात्री कुर्तों के बटन में इस कोकीन को छुपाकर लाई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करीने से कुर्ते के बटनों में छुपा रही थी कोकीन
महिला यात्री ने इस कोकीन को लगेज में रखे कुर्ते के बटनों में छुपाकर रखा था, लेकिन कस्टम विभाग की नजरों से वह अपने आपको बचा नहीं सकी। कस्टम प्रवक्ता ने कहा कि अदिस अबाबा से फ्लाइट नंबर ET 686 से आईजीआई के टर्मिनल 3 पहुंची महिला हवाई यात्री को कस्टम की टीम द्वारा शक के आधार पर उस वक्त जांच के लिए रोक लिया गया जब वह ग्रीन चैनल पार करके एग्जिट गेट की तरफ बढ़ रही थी।

Delhi IGI Airport: कुर्तों के बटन में छुपाई गई 13 करोड़ की कोकीन बरामद 4

कुर्तों में असामान्य बटनों को देखकर पुलिस को हुआ शक
जैसे ही उसके लगेज की तलाशी ली गई तो उसमें 11 कुर्ते पाए गए। इन कुर्तों में सामान्य से ज्यादा बटन लगे हुए थे, जिस पर जांच टीम को शक हुआ। जब टीम ने एक बटन खोलकर देखा तो टीम के होश उड़ गए उनमें कोकीन भरा हुआ था। इसके बाद जांच टीम ने एक के बाद एक सभी बटनों को खोला। टीम को हरएक बटन में कोकीन के पैकेट मिले। महिला के लगेज से निकले 11 कुर्तों में 272 बटल लगे हुए थे जिनमें से 947 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 13 करोड़ 26 लाख रुपए बताई जा रही है।

Delhi IGI Airport: कुर्तों के बटन में छुपाई गई 13 करोड़ की कोकीन बरामद 5

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button