अर्थव्यवस्थाराज्यराष्ट्रीय
Trending

PM Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर इन ग्राहकों को फिर से मिलने लगी है सब्सिडी, जानें कैसे उठाए लाभ

Subsidy Gas Cylinder: कुछ साल पहले तक खासतौर पर गांवों में लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे। इससे पर्यावरण को तो नुकसान होता ही था, लेकिन लोगों को भी खाना बनाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा बेहद ही कम देखने को आता है कि लोग मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते हों। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार द्वारा लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए। इनके इस्तेमाल से न तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, और न ही लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत होती है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की सुविधा पर लोगों को सब्सिडी भी दी जाती थी, लेकिन कोरोना के कारण ये बंद थी और अब इसे फिर से शुरू किया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को ये सब्सिडी मिलेगी और आप कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं।

किन लोगों को मिल रही है सब्सिडी?
दरअसल, बीते गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने इस बात की जानकारी दी थी कि जून 2020 से किसी को एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। हालांकि, उनकी तरफ से जानकारी जरूर दी गई कि उज्जवला योजना के तहत लाभ लेने वाले ग्राहकों को 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

कैसे ले सकते हैं लाभ:-

स्टेप 1
अगर आप गैस सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप उज्जवला गैस योजना के लाभार्थी होने चाहिए। अगर आप हैं, तो आपको अपनी गैस एजेंसी में जाना है।

PM Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर इन ग्राहकों को फिर से मिलने लगी है सब्सिडी, जानें कैसे उठाए लाभ 3

स्टेप 2
गैस एजेंसी में जाकर आपको अपने कुछ दस्तावेज जमा कराने होते हैं। जैसे- अपनी गैस की पासबुक लेकर जाएं और इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी यहां देनी है।

स्टेप 3
इसके बाद गैस एजेंसी आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करके सीधे आपके बैंक खाते में सब्सिडी देती है। लेकिन मौजूदा समय में इसका लाभ सिर्फ उज्जवला योजना से जुड़े लोगों को मिल रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button