
Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway : दोस्तों नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. लिहाजा नागपुर से शिरडी के बीच 550 किमी. लंबे हाइवे पर जल्द ही गाड़ियां फर्राटा भर सकेंगी.बता दे की मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway 701 किमी लंबा और छह लेन का एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाता है।
दोस्तों यह महाराष्ट्र के 390 गांवों तथा दस जिलों से होकर गुजरता है। इससे मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह भी एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसकी घोषणा 2015 में हुई थी तथा ज़मीन अधिग्रहण का काम 2017 में शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway
इसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति देना है। सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, और यह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का गेटवे बनेगा। एक्सप्रेसवे मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) एवं नागपुर में मल्टीमॉडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट (MIHAN) को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। एक्सप्रेसवे को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) दिन-रात काम कर रहा है। Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को मुंबई से नागपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्घाटन का कार्यक्रम वैफल टोल पर होगा। एक्सप्रेसवे के पहले चरण की कुल लंबाई 520 किमी है; Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway
पहले चरण में 491 किमी का मार्ग ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा। नागपुर और शिरडी के बीच का काम पूरा हो गया है।
भारत और कोरिया ने सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया : भारत सरकार और कोरिया गणराज्य ने नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए एक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित करने हेतु समझौता किया है। आर्थिक विकास सहयोग कोष का प्रोजेक्ट का कार्य सौंपा गया है। Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway
वित्त मंत्रालय ने कहा, “प्रोजेक्ट का उद्देश्य इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और ट्रैफिक सेंटर की स्थापना करके ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार करना है, टोल संग्रह प्रणाली (TCS) की स्थापना के ज़रिए टोल प्रबंधन में दक्षता में सुधार करना और कोरिया गणराज्य से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के ज़रिए ITS और इसके O&M का एक स्थायी मॉडल स्थापित करना है।”
Table of Contents
Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway क्या होगी नागपुर से मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट
महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की है। 4 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और क्वाड्रिसाइकिल की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आठ लोगों की क्षमता वाली ‘M1’ श्रेणी के अंतर्गत आने वाले वाहन अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकते हैं और घाट सेक्शन व सुरंगों पर गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे तय की गई है। यदि यात्रियों की संख्या आठ से अधिक है तो अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा है और घाटों व सुरंग खंडों में यह 80 किमी प्रति घंटा है। सभी माल वाहनों के लिए जो N-श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, पूरे एक्सप्रेसवे में अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है।
मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे की खासियत
एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 55,000 करोड़ रुपये
एक्सप्रेसवे की लंबाई 701 कि.मी
एक्सप्रेसवे को 6, 8 लेन तक किया जा सकता है
निर्माण के लिए अधिग्रहित ज़मीन 9,900 हेक्टेयर
कृषि समृद्धि नगर के लिए अधिग्रहित ज़मीन 10,000 हेक्टेयर
सुख-सुविधाओं के लिए अधिग्रहीत ज़मीन 145 हेक्टेयर
मुंबई से नागपुर तक यात्रा करने में 8 घंटे लगेंगे
क्या होगा मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे रूट
701 किमी लंबा, मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे रूट 10 जिलों और 390 गांवों को कवर करता है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्य जिले जैसे नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, नासिक, अहमदनगर और ठाणे शामिल हैं। इस रुट पर तीन वन्यजीव अभ्यारण्य हैं, जिनके लिए अंडरपास, ओवरपास तथा ऊंची पुलिया बनाई गई हैं। साथ ही सबसे लंबी सुरंग कसारा घाट, इगतपुरी में निर्माणाधीन है। कुल मिलाकर एक्सप्रेसवे में 33 बड़े पुल, 274 छोटे पुल, छह सुरंग तथा 65 फ्लाईओवर होंगे। साथ ही, यह एक ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट है, यानी एक्सप्रेसवे के किनारे पर करीब 12 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।
मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क
दोस्तों इस एक्सप्रेसवे पर ड्राइव करने पर आपको टोल शुल्क देना होगा। 26 टोल गेट होंगे। अभी, MSRDC ने टोल गेट्स के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं और किसी को कॉट्रैक्ट सौंपने के लिए महाराष्ट्र सरकार से अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रही है। हालांकि, टोल शुल्क इस प्रकार होगा आपको बता दे की ये एकतरफ का टोल शुल्क होगा
कार, जीप का टोल फी 1,212 रुपये,हल्के माल वाहन, मिनी बस के लिए 1,955 रुपये
बस, ट्रक के लिए 4,100 रुपये और तीन एक्सल वाहन- 3 एक्सल वाला ट्रक के लिए 4,472 रुपये ,भारी निर्माण मशीनरी के लिए 6,435 रुपये ,बड़े आकार के वाहन के लिए 7,830 रुपये होगा ,,