राष्ट्रीय
Trending

Single use Plastic Ban : 1 JULY से बैन हो जाएंगे प्लास्टिक के ये 19 आइटम जानिए कितना पहुंचाते हैं नुकसान

दोस्तों भारत में एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। जी हाँ,,,इस बैन के तहत फ्रूटी और एप्पी जैसे प्रोडक्ट में प्लास्टिक स्ट्रॉ का यूज नहीं हो सकेगा। इससे पेय पदार्थ कंपनियों पर संकट मंडरा रहा है। यही वजह है कि भारत में कोका कोला, पेप्सिको, पारले, अमूल और डाबर जैसी वेबरेज कंपनियां सरकार पर अपना फैसला बदलने के लिए दबाव डाल रही हैं।

ऐसे में दोस्तों आज हम जानेगें की क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक और कैसे यह खतरनाक है? सरकार इस पर बैन क्यों लगाना चाहती है? कोका कोला, पेप्सिको, पारले, अमूल जैसी कंपनियां क्यों इस बैन का विरोध कर रही हैं?

सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है?
दोस्तों सिंगल यूज प्लास्टिक, नाम से ही साफ है कि ऐसे प्रोडक्ट जिनका एक बार इस्तेमाल करने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है। इसे आसानी से डिस्पोज नहीं किया जा सकता है। साथ ही इन्हें रिसाइकिल भी नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि प्रदूषण को बढ़ाने में सिंगल यूज प्लास्टिक की अहम भूमिका होती है। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वाली इन वस्तुओं पर बैन होगा। इनमें 100 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक बैनर शामिल हैं। गुब्बारा, फ्लैग, कैंडी, ईयर बड्स के स्टिक और मिठाई बॉक्स में यूज होने वाली क्लिंग रैप्स भी शामिल हैं। यही नहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि 120 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक बैग को भी 31 दिसंबर 2022 से बंद कर दिया जाएगा।

क्या आपको पता है की सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाना क्यों जरूरी है?

देश में प्रदूषण फैलाने में प्लास्टिक कचरा सबसे बड़ा कारक है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2018-19 में 30 लाख टन और 2019-20 में 34 लाख टन से ज्यादा प्लास्टिक कचरा जेनरेट हुआ था। प्लास्टिक न तो डीकंपोज होते हैं और न ही इन्हें जलाया जा सकता है, क्योंकि इससे जहरीले धुएं और हानिकारक गैसें निकलती हैं। ऐसे में रिसाइक्लिंग के अलावा स्टोरेज करना ही एकमात्र उपाय होता है।

दोस्तों प्लास्टिक अलग-अलग रास्तों से होकर नदी और समुद्र में पहुंच जाता है। यही नहीं प्लास्टिक सूक्ष्म कणों में टूटकर पानी में मिल जाता है, जिसे हम माइक्रोप्लास्टिक कहते हैं। ऐसे में नदी और समुद्र का पानी भी प्रदूषित हो जाता है। यही वजह है कि प्लास्टिक वस्तुओं पर बैन लगने से भारत अपने प्लास्टिक वेस्ट जेनरेशन के आंकड़ों में कमी ला सकेगा।

दोस्तों क्या आपको पता है की दुनियाभर में आधे से अधिक प्लास्टिक को सिर्फ एक बार यूज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यही वजह है कि दुनिया में हर साल लगभग 30 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है।

अमूल और पारले जैसी कंपनियां बैन का विरोध क्यों कर रही हैं?

1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाए जाने का विरोध अमूल और पारले जैसी बड़ी कंपनियां कर रही हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि पारले कंपनी की फ्रूटी और एप्पी फिज समेत 10 प्रोडक्ट के लिए हर रोज 15 से 20 लाख प्लास्टिक स्ट्रा की जरूरत होती है। इसी तरह पारले एग्रो और डाबर जैसी कंपनियों को भी हर रोज लाखों स्ट्रा की जरूरत होती है। ऐसे में ये कंपनियां सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाए जाने का इन 3 वजहों से विरोध कर रही हैं…पहली वजह ये है की पेपर स्ट्रा का आसानी से उप्लब्ध नहीं हो पाना। दूसरी ये है की प्लास्टिक स्ट्रा की तुलना में पेपर स्ट्रा की कीमत 5 से 7 गुना ज्यादा होती है,,,,तीसरी पेपर स्ट्रा बनाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग करना।

सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प क्या है?

दोस्तों सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन होने पर अलग-अलग चीजों के लिए अलग-अलग विकल्प हो सकते हैं। जैसे- प्लास्टिक के स्ट्रा की जगह पेपर स्ट्रा। इसी तरह बांस से बनी ईयर बड्स स्टिक, बांस से बनी आइसक्रीम स्टिक, कागज और कपड़े से बने झंडे, परंपरागत मिट्टी के बर्तन आदि का इस्तेमाल सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह पर किया जा सकता है।

दोस्तों दुनिया भर की कई सरकारें सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कड़े फैसले ले रही हैं। ताइवान ने 2019 से प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, बर्तन और कप पर प्रतिबंध लगा दिया है।दक्षिण कोरिया ने बड़े सुपर मार्केट में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वहां इस प्रतिबंध के उल्लंघन करने वालों पर करीब 2 लाख जुर्माना लगाया जाता है। यहां तक की भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भी 2002 में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया था। अब भारत भी 1 जुलाई से प्लास्टिक की कुछ चीजों पर बेन लगाने जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button