राष्ट्रीय
Trending

1 JUNE को ही क्यों मनाया जाता है अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ?

विचारों का अनुलोम विलोम कीजिये बुरे विचार बाहर भले विचार भीतर मन को पद्मासन में बिठाइए तन को वज्रासन में रखिये दिमाग को सूर्यासन कराइये और होठो को मुस्कुरासन। क्यूंकि आज विश्व योग दिवस है।

दोस्तों योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है।

दोस्तों अब हम आपको ये बताते है की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई..अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया।

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे की हर साल 21 जून को ही क्यों योग दिवस मनाया जाता है। दरअसल दोस्तों इसके पीछे एक खास वजह ये है कि 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। साथ ही योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। सबसे पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 के 21 जून को मनाया गया था।

दोस्तों शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हर दिन  योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूत बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

दोस्तों योग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं। इसी को देखते हुए बाकी लोगों ने भी खुद के हैल्थ का ख्याल रखते हुए योग करना शुरू कर दिया है। तो हम भी आपसे यही कहेगें की रोज योग करें और स्वस्थ रहे खुश रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button